साहा | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला की तरफ से मुख्य सामुदायिक केंद्र ढकोला में विधिक सेवा शिविर का शुक्रवार को आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश गुप्ता निर्देशानुसार जिला सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग अम्बाला के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में नए आधार कार्ड व संशोधन, आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फार्म, किसान पेंशन, बुढ़ापा पेंशन, विकलांग पेंशन, वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र की जानकारी दी गई। इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मनु रस्तोगी अधिवक्ता, पीएलवी कुलदीप, स्वास्थ्य विभाग अम्बाला की ओर से संदीप शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर हरदीप सिंह पंच, सुरजीत सिंह लंबरदार, श्याम लाल लंबरदार, ओंकार सिंह, हरिंदर सिंह पुरी, विक्रम धीमान व राजू ढकौला माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w4Vw5h