टैगोर स्कूल में स्वयंसेवकों ने कराया परिवार मिलन समारोह - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 9 March 2020

टैगोर स्कूल में स्वयंसेवकों ने कराया परिवार मिलन समारोह


नारनौंद | जींद रोड पर स्थित टैगोर स्कूल में आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संचालक धर्मपाल ने की। मुख्यातिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार देवदत्त देव ने शिरकत करते हुए युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह कृष्ण कुमार ने भारतीय संस्कृति व संयुक्त परिवारों की महता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कारों का अभाव होता जा रहा हैं। जो परिवार, समाज व देश के लिए खतरनाक संकेत है। उन्होंने विशेषकर महिलाओं को अपने बच्चों को समय देते हुए उन्हें संस्कारित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी परिवारों ने सामूहिक भोजन किया। डाॅ. रामकेश दीक्षित, हांसी जिला कार्यवाह बिजेंद्र सिंह, मनजीत, दलबीर व नरेश आदि संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barwala News - haryana news volunteers organized family meeting at tagore school


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xhPRJg

ADD











Pages