हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा सोमवार को 15 मार्च को हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स मान में आयोजित किए जाने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन का शहर के किसान विश्राम गृह आयोजित एक मीटिंग में न्याेता देने पहुंचे।
इस दौरान काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने सम्मान सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को इस कार्यक्रम के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चलाएं और हर बूथ से लोगों को सम्मान सम्मेलन में लाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर गंगवा ने कहा कि दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहली बार हिसार पहुंच रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल न केवल पिछड़ा वर्ग बल्कि हिसार जिला को भी नई सौगातें देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, पूर्व विधायक वेद नारंग, एसडीएम राजेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, नपा चेयरपर्सन प्रोमिला बादल, मार्केट कमेटी चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, प्रवीण सैनी, देवेंद्र शर्मा मौजूद थे।
पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में 15 को हिसार पहुंचकर करें मुख्यमंत्री का अभिनंदन : गंगवा
भास्कर न्यूज | नारनौंद
पिछले अनेक वर्षों से पिछड़े वर्ग के युवाओं से भेदभाव होता रहा है। बीजेपी सरकार ने युवाओं को पूरा मान सम्मान देते हुए उनको मेरिट के आधार पर नौकरी देने का काम किया है।
यह बात हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने किसान रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में होनहारों को भी मौका नहीं मिलता था। अब बिना पर्ची व खर्ची के युवा अनेक उच्च पदों पर मेरिट के आधार पर लग रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 15 तारीख को हिसार में होने वाले पिछड़े वर्ग के सम्मान समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। गंगवा ने मीडिया से कहा कि हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पिछड़े वर्ग को उनके अधिकार मिले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के पिछड़े वर्ग के लोग हिसार में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मंथन कर रहा है। जल्द ही नाम की घोषणा कर दी जाएगी। अजय सिंधु, नरेश वर्मा, सुरेश एमसी, महाबीर शर्मा, जयबीर माजरा, आजाद शर्मा, अमित यादव, सुनील बैरागी, शमशेर सैनी, पप्पू सिसाय, कुलदीप गौतम आदि मौजूद थे।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के लिए नारनौंद पहुंचे डिप्टी स्वीकर रणबीर गंगवा।
बरवाला के किसान विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IzXZHC