गाली-गलौज करने से रोकने पर परिवार पर हमला, दस पर केस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 16 March 2020

गाली-गलौज करने से रोकने पर परिवार पर हमला, दस पर केस


गाली-गलौज करने से रोकने पर एक दस लोगों ने मिलकर एक ही परिवार के चार लोगों पर लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी हमले के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस जांच अधिकारी अख्तर खान ने बताया कि लुलवाड़ी गांव निवासी सचिन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई रविंद्र, अनूप, मनोज व सुधीर नौ मार्च की शाम करीब सात बजे रसूलपुर गांव से बहन की शादी का सामान लेकर, गांव के मंदिर के पास पहुंचे तो गांव का ही निवासी कन्हैया उन्हें बिना किसी बात के गालियां देने लगा। जिसका पीडि़त के भाईयों ने विरोध किया। भाईयों के विरोध करने पर कन्हैया के साथी सतीश, मोहित, अजय, भोला, नवीन, मोहित, मोहित उर्फ जग्गा, अनूप व अंकित वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर उन चारों भाईयों पर हमला कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b2ADqo

ADD











Pages