उड़न दस्तों ने जांचे कई सेंटर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 March 2020

उड़न दस्तों ने जांचे कई सेंटर


कुरुक्षेत्र | हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में जमकर नकल चल रही है। जबकि परीक्षा शुरू होने से पहले इसे नकल रहित करने के तमाम दावे हुए। तमाम प्रयासों के बावजूद नकल पर कहीं अंकुश नहीं दिखा। भास्कर द्वारा नकल के खिलाफ उठाए मुद्दे के बाद अब स्थानीय स्तर पर प्रशासन भी तेजी दिखा रहा है। बुधवार को उड़नदस्तों ने कई सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। डीसी धीरेन्द्र के आदेशानुसार उड़नदस्ते की टीमों ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षाओं के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। बुधवार को जिला राजस्व अधिकारी डॉ. चांदी राम चौधरी, प्रवक्ता सविता मदान व सहायक मंजू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढुनी जाटान की अगुवाई में इन दस्तों ने सरकारी स्कूल शाहबाद व डीएवी स्कूल शाहबाद में परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Babain News - haryana news flying squads investigated several centers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UmqIFr

ADD











Pages