ग्राम पंचायत हमीदपुर द्वारा कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाव के िटप्स बताए गए। गांव में अांगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, आशा वर्करों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में जागरुकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव उपायों से अवगत करवाया गया। सरपंच संगीता देवी ने कहा कि कोरोना वायरस एक खतरनाक वायरस है जिससे हमें हर हाल में अपना बचाव करना है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे अधिक संख्या में सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होने से बचें और एक-दूसरे से हाथ मिलाने न मिलाकर नमस्कार करें।
उन्होंने कहा कि हमें हर समय अपने मुंह को ढक कर रखना चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर थूकना नहीं चाहिए। लोगों को अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोकर रखें और दूसर व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थान, मॉल, मेला, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशेन आदि पर भी जाने से परेहज करना चाहिए। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सुरेश चंद, माम चंद, स्वास्थ्य कर्मी सविता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा देवी, हेल्पर संगीता देवी, आशा वर्कर कुसुम देवी के अलावा अनेक महिलाएं माैजूद रहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wiV1ol