सिटी में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते निगम आयुक्त पार्थ गुप्ता।
अम्बाला सिटी | नगर निगम कमिश्नर पार्थ गुप्ता ने शुक्रवार को शहर की साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कांवला, कांवली, जंडली व गांव मंडौर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर संबंधित सफाई निरीक्षक को तुरंत प्रभाव से साफ सफाई करवाने बारे निर्देश दिए कि इसकी तुरंत साफ सफाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सफाई कर्मचारी व सफाई निरीक्षक नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी को पूरी तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wQvWB3