सबसे अधिक वर्क लोड वाले पावर हाउस पपराला में नहीं है कोई भी नियमित बिजली कर्मचारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 21 March 2020

सबसे अधिक वर्क लोड वाले पावर हाउस पपराला में नहीं है कोई भी नियमित बिजली कर्मचारी


शनिवार को आॅल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सब यूनिट चीका के कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान बलजिंदर सीड़ा ने की। बैठक के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उपमंडल अधिकारी चीका के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नकारात्मक रवैया की कड़े शब्दों में आलोचना की गई। बलजिंद्र सीड़ा ने कहा कि सब डिवीजन के अंतर्गत आठ 33केवी पावर हाउस आते हैं। जिनमें से 7 पावर हाउस में दो-दो नियमित शिफ्ट अटेंडेंट लगा रखे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वर्क लोड वाले 33केवी पावर हाउस पपराला में कोई भी नियमित कर्मचारी नहीं लगाया गया है।

इससे साफ होता है कि उपमंडल अधिकारी चीका जानबूझ कर कच्चे क र्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी बाकी 33 केवी पावर हाउस में 4-4 कर्मचारियों का स्टाफ लगाया गया है। लेकिन पपराला में सिर्फ तीन कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि
निगम के आदेश अनुसार पुराने 33 केवी पावर हाउस में 7 कर्मचारीयो का स्टाफ होना आवश्यक है। सीड़ा ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात टेक्निकल कर्मचारियों को करोना वायरस से बचाने के लिए अभी तक कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। बैठक में राजेश ढिल्लों, राजीव शर्मा, नरेश कुमार, अमित शर्मा, राजेश कुमार, संदीप, अनिल सैनी, गुरविंदर, विजय सिंह, गोपाल शर्मा, राकेश कुमार, हंसराज व सुरेंद्र सैनी भी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QydzHV

ADD











Pages