ये हैं मैदान में
प्रधान पद के लिए मैदान में एडवोकेट भानू प्रताप और ब्रिजेश पुंडीर हैं। वहीं उपप्रधान के लिए राजीव, मोहित छिब्बर हैं। जनरल सचिव के लिए अक्षय कुमार, जसबीर बाल्याण हैं। संयुक्त सचिव के लिए मनदीप वालिया, हरिओम शर्मा और सुशील कुमार हैं। वहीं कैशियर के लिए राजरानी और सन्नी वर्मा मैदान में है। कुल वोट इस बार 1416 हैं। इसमें 192 महिला एडवोकेट हैं।
यमुनानगर | कोरोना वायरस को देखते हुए हर कोई अपने को बचाने में लगा है। कई माह से राजनीति के चैंबर बने वकीलों के चैंबरों में भी सन्नाटा है। नामांकन प्रकिया के बाद प्रचार का ही काम उम्मीदवारों पर था, लेकिन कोई प्रचार नहीं कर रहा है क्योंकि 17 अप्रैल को भी वोटिंग होगी या नहीं, इस पर संशय बना है। इसे लेकर 31 मार्च को बार काउंसिल की मीटिंग होगी। इसके बाद ही पूरी स्थिति क्लियर होगी। एक तरफ जहां उम्मीदवार वोटिंग में 17 अप्रैल को होने से चुनाव पर खर्च बढ़ने की चिंता में थे, वहीं कोरोना के बीच सभी मीटिंग और पार्टियां बंद कर दी गई हैं। वैसे भी इन दिनों कोर्ट में वकील भी कम ही आ रहे हैं क्योंकि कोर्ट में अर्जेंट मैटर पर ही सुनवाई हो रही है। पूर्व प्रधान ने बताया कि 31 को ही पता चलेगा कि 17 अप्रैल को वोटिंग होगी या नहीं, संशय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WvDtQB