घरौंडा. पुलिस कर्मचारी पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पुलिस कर्मचारी ने जेल में बंद उसके पति को छुड़वाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई।
आरोपी ने महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने और उसके पति या बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को झूठे केस में फंसाने तक की धमकियां दी। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक अप्रैल-2016 में उसका पति एक मुकदमे में जेल में चला गया। महिला ने अपने जीवनयापन के लिए शहर में जनरल स्टोर खोला हुआ था।
आरोपी पुलिसकर्मी उसके पति का जानकार था। जिस कारण उसका महिला के घर आना जाना था। आरोपित ने उसके पति को जेल से बाहर निकालने झांसा दिया और महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। उसके साथ बातचीत करने लगा। महिला ने उसे अपने घर व दुकान पर आने से मना कर दिया। 15 दिन बाद आरोप जबरन उसके घर में घुस गया। जिसका महिला ने विरोध किया और धक्का मुक्की हुई। जिससे महिला का सिर बेड पर लगा और वह बेहोश हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया।
आरोपित ने महिला को धमकी दी कि वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इसके बाद कई बार शहर के अलग-अलग गेस्ट हाउसों में उसके साथ दुष्कर्म किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3946W6I