पांचवीं पास भूमाफिया ने यमुना की जमीन पर प्लाॅट काट कर 164 लोगों को बेचा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 25 June 2020

पांचवीं पास भूमाफिया ने यमुना की जमीन पर प्लाॅट काट कर 164 लोगों को बेचा

यमुना किनारे जमीन पर कब्जा कर 164 लोगों को प्लॉट बेचने वाले भूमाफिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जयपाल अनंगपुर फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है। लगभग एक साल पहले यूपी पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

आरोपी के पास से पुलिस ने पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पिछले कई सालों से आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यही गोरखधंधा कर रहा था। आरोपी पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक आरपी मीणा ने बताया 24 जून को पुलिस ने प्रहलादपुर इलाके में सूरज अपार्टमेंट सूरजकुंड के नजदीक इस युवक को रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया जिसे दबोच लिया गया। इसके पकड़े जाने के बाद पता चला यह भूमाफिया जयपाल है। साल 2018 में यूपी पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर में जमीन पर कब्जा करने और यमुना किनारे अवैध प्लॉटिंग करने के संबंध में उसके खिलाफ केस दर्ज किया था।

करीब दस साल पहले इसने राजेश भारद्वाज और अन्य सहयोगियों के संग मिलकर जमीन पर कब्जा करने की प्लानिंग की और फिर बाद में इसे ही अपना धंधा बना लिया। इसने यमुना के नजदीक यूपी की ओर जमीन पर कब्जा कर 164 लोगों को अवैध तरीके से प्लॉट बेच दिए थे।

उसके खिलाफ एक सरकारी अधिकारी ने शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पिछले साल ही इस पर यूपी पुलिस ने इनाम घोषित किया था। आरोपी पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह कोई काम नहीं करता था। इस पर दो अपरा धिक मामले और मिले हैं। फिलहाल इसके पकड़े जाने से पुलिस ने एक मामला सुलझा लेने का दावा किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dFZkda

ADD











Pages