नांगल चौधरी सीएचसी के अंतर्गत गांवों में कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या पर अंकुश नहीं लग रहा। शुक्रवार को 6 नए मरीज मिले, जिनमें थनवास में पीड़ित मिले व्यक्ति के 5 परिजन भी शामिल हैं। वहीं नांगल चौधरी शहर के वार्ड नंबर-2 में एक दुकानदार संक्रमित मिला है। इन्हें नारनौल रेफर करने के बाद संबंधित इलाकों में स्क्रीनिंग व सैंपलिंग की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार थनवास निवासी पीड़ित दिल्ली से गांव आया था। प्रशासनिक निर्देशानुसार उन्होंने नांगल चौधरी सीएचसी में कोरोना का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग ने मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार की दोपहर एसएमओ को मिली है। रिपोर्ट में पीड़ित के पांच परिजन शामिल हैं। दूसरी ओर शहर में एक अस्थाई दुकानदार कोरोना पीड़ित मिला है।
एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने तत्परतापूर्वक सभी को निगरानी में लिया तथा चिकित्सक टीम को गांव व वार्ड में स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। पीड़ितों से संपर्क में आने वालों का ब्यौरा लेना आरंभ कर दिया, ताकि उन्हें आइसोलेट करके संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके। स्क्रीनिंग टीम में डॉ. अविनाश पूनिया, धर्मबीर यादव, वेदपाल, रामबीर सिंह को शामिल किया। उन्होंने थनवास कंटेनमेंट जोन का चेकअप करने के बाद नांगल चौधरी शहर के वार्ड दो में टेंपरेचर चेक किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CENyTi