घरों में पानी न पहुंचने से कुम्हारान मोहल्ला निवासियाें में रोष है। लाेगाें ने चेतावनी दी कि यदि जनस्वास्थ्य विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया ताे सैनियान माेहल्ला में बने बूस्टिंग स्टेशन को ताला जड़ दिया जाएगा।
यहां लगभग 250 घरों में पानी की सप्लाई नहीं आ रही, जिसके चलते मोहल्लावासी परेशान हैं। स्थानीय निवासी एवं जय भीम आर्मी के चेयरमैन संजय चौहान ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व सब्जी मण्डी पार्क के पास बूस्टिंग स्टेशन की शुरुआत हुई थी, लेकिन यह केवल सफेद हाथी बनकर रह गया है।
हालांकि अभी बूस्टिंग स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन भी हाेना है। उनके अनुसार जिन घरों में पानी की सप्लाई आ भी रही है, उसमें सीवरेज का पानी मिक्स हो कर आ रहा है। चौहान के अलावा कृष्ण सैनी, श्रीचंद वर्मा, अशोक कुमार, संदीप कुमार, गोपाल वर्मा व विजय आदि ने बताया कि इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व नगर निगम मेयर को भी शिकायत दी जा चुकी है, पर काेई समाधान नहीं हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fXhkRG