प्रधान सहित चार पदों पर निर्विरोध चुने, औपचारिक घोषणा आज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 24 June 2020

प्रधान सहित चार पदों पर निर्विरोध चुने, औपचारिक घोषणा आज

एसडी वुमन कॉलेज का संचालन करने वाले सनातन धर्म महिला महाविद्यालय सोसायटी के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए इंजीनियर वासुदेव गोयल ने नामांकन दाखिल किया। गोयल के पैनल के अलावा चारों पदों के लिए मुकाबले के लिए कोई और मैदान में नहीं उतरा। गुरुवार को नामांकन वापस लिए जाएंगे।

गोयल की पत्नी शकुंतला गोयल अपना नामांकन वापस लेंगी और इसके बाद गोयल को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित किया जाएगा। सोसायटी के अन्य पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। उपप्रधान के लिए सतपाल खांडेवाला, सचिव के अंकुर गोयल और कोषाध्यक्ष पद के लिए राजीव शर्मा ने पर्चे दाखिल किए हैं। एक-एक उम्मीदवार के नामांकन के कारण इनका निर्वाचन भी निर्विरोध हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ByU4uu

ADD











Pages