राेडवेज विभाग द्वारा बसाें में 35 यात्रियाें काे सफर करने के आदेश हैं। इसके तहत बसाें में सफर करने वाले यात्रियाें काे ऑनलाइन टिकट के साथ-साथ ऑफलाइन टिकट की सेवा दी जा रही है लेकिन यात्रियाें की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट परेशानी का रूप लेने लगी है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग हाेने के बाद भी बसाें का संचालन सहीं नहीं हाे पा रहा है। सफर करने के लिए ऑनलाइन बुक की गई टिकट के रिफंड के लिए भी दाे दिन का इंतजार करना पड़ता है।
एसएस रमेश के मुताबिक बसाें में ऑनलाइन यात्रियाें की कम संख्या हाेने पर हेड ऑफिस से बसाें काे कैंसिल कर दिया जाता है। उन्हाेंने बताया बसाें का संचालन न हाेने पर टिकट का रिफंड यात्री के खाते में नियमानुसार दाे दिन में क्रेडिट कर दिया जाता है।
सीएससी से टिकट बुक करवाते समय रखें ध्यान
एसएस रमेश कुमार के अनुसार कई बार ग्रामीणाें द्वारा सीएससी से टिकट बुक करवा ली जाती है। उसके बाद नियमानुसार रिफंड की राशि डेबिट किए गए खाते में क्रेडिट की जाती है। जानकारी के अभाव में ग्रामीण बस स्टैंड के चक्कर लगाते रहते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YZk0qU