ट्रक क्लीनर की सातरोड खास के पास गला दबाकर हत्या, चालक के खिलाफ केस दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 23 June 2020

ट्रक क्लीनर की सातरोड खास के पास गला दबाकर हत्या, चालक के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित काटघर वासी 20 वर्षीय क्लीनर अनमोल उर्फ सोनू का गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसका शव सातरोड खास के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक के पिता राजेंद्र सिंह से संपर्क किया।

उसके बयान पर मुरादाबाद वासी अंकुल के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना में जांच अधिकारी एसआई सत्यनारायण ने बताया कि मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका सबसे छोटा बेटा अनमोल उर्फ सोनू था। वह ट्रक पर बतौर क्लीनर काम करता था। 27 मई को मुरादाबाद के लाकड़ी फाजलपुर वासी अंकुल के पास गया था। यह बाम्बे ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर है।

इसके साथ ट्रक पर क्लीनर था। 14 जून को बेटे अनमोल से आखिरी बात हुई थी। मेरी पत्नी ने उससे पूछा था कि तू घर क्यों नहीं आ रहा है। कितने दिन हो चुके हैं। तब उसने बताया था कि अंकुल आने नहीं देता है। 21 जून को हिसार सदर थाना पुलिस को सातरोड खास के पास एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके कपड़ों की तलाशी ली थी। उसकी जेब में एक पर्ची मिली थी, जिस पर फोन नंबर पर लिखा था। उस पर कॉल की तो वह मृतक के पिता राजेंद्र सिंह का था। जिन्हें पुलिस ने मामले से अवगत करवाया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो डॉक्टर्स ने जांच में बताया कि गला दबाकर हत्या हुई है। मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने अंकुल पर हत्या करके शव खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Not97d

ADD











Pages