सेक्टर 16-17 रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन पुल के पास बाइक सवार को डंपर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पड़ताल की। तब पता चला कि वह मूलत: राजस्थान का अहमद था।
बीते माह खेदड़ में मजदूरी करता था, जहां उसकी दो बेटियों का गला काटकर पत्नी ने अपना गला काटकर सुसाइड का प्रयास किया था। 24 जून को अहमद की शिकायत बरवाला थाना में पत्नी के खिलाफ हत्या व आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। वहीं डंपर को जब्त कर लिया है।
पीएलए चौकी इंचार्ज रमेश ने बताया कि सेक्टर 16-17 की तरफ से कैमरी रोड की तरफ रेलवे फाटक क्राॅस करके जा रहा था। इसके साथ ही बाइक सवार मूलत: राजस्थान वासी अहमद जा रहा था, जोकि डंपर के बीच में जा फंसी और पिछले पहिए के नीचे कुचला गया। उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NqErrq