जीजेयू के प्रिंटिंग तकनीकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ. सुमित सरोहा और उसकी टीम ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ‘यूनिवर्सल रिमोट फॉर होम एप्लाइंसिज’ नामक डिवाइस को तैयार किया है। इसका पेटेंट भी मिला है। डिवाइस से एक साथ जहां घर के अंदर मौजूद सभी उपकरण ऑन व ऑफ हो सकेंगे, वहीं कमरे का तापमान भी मौसम के अनुसार खुद ही बदल जाएगा। वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डाॅ. सुमित सरोहा को बधाई दी हैं।
जानिए.... डिवाइस कैसे करेगा काम, कहां के लिए ज्यादा उपयोगी
डाॅ. सुमित सरोहा ने बताया कि यह डिवाइस घरों, कार्यालयों या किसी भी इमारत के लिए उपयोगी है। यह डिवाइस कैमरा, पंखा, ऐसी, म्यूजिक सिस्टम, टीवी, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर तथा बिजली के उपयोग के नियंत्रण आदि के लिए काम करेगी। यह डिवाइस अत्यंत उच्च स्तरीय सैंसर्स के साथ काम करेगी। डिवाइस वायरलेस कम्युनिकेशन मीडिया के माध्यम से विशेष रूप से स्थापित किए गए एक कॉमन राऊटर तक सिग्नल भेजेगी।
राऊटर के माध्यम से उपकरणों तक सिग्नल जाएंगे। डिवाइस अधिकतर कार्य संचालित तरीके से करेगी। ज्यों ही कोई इंसान घर या कमरे में प्रवेश करेगा, तो वहां का तापमान और आर्द्रता बदल जाते हैं। सबसे पहले कैमरा ऑन होगा उसी हिसाब से घर की लाइट भी ऑन हो जाएंगी। तापमान के हिसाब से ही पंखा या एसी जिसकी भी जरूरत होगी वो ऑन होगा। पंखा भी जरूरत के अनुसार पांच अलग-अलग गतियों से चलेगा। इसी प्रकार ऐसी का तापमान भी जरूरतानुसार सेट होगा।
घर की बिजली भी जरूरत के अनुसार ही रोशनी देगी। उसके बाद व्यक्ति एक ही रिमोट के माध्यम से जरूरत के अनुसार अपना टीवी, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर या अन्य संबंधित उपकरण को ऑफ या ऑन कर सकता है। अलग से रिमोट या डिवाइस की जरूरत नहीं होगी।
टीम के सदस्यों कारहा पूरा सहयोग
डाॅ. सुमित सरोहा ने अपनी टीम के सदस्यों केके पोलिटेक्निक झारखंड के प्रधानाचार्य डाॅ. मनोज कुमार, यूआईईटी विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सुरवीर, बीआरसीएम भिवानी हरियाणा के डाॅ. विवेक कुमार तथा एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के डाॅ. विनीत शेखर तथा तमिलनाडु के डाॅ. एस. बालामुर्गन के साथ मिलकर पेटेंट प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरा किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3erOXus