गांव मोड़ी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एससी प्लॉटों के रास्ते का कब्जा हटवाने के लिए बीडीपीओ को ज्ञापन सौंप समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीण राजेश, संजय, ताराचंद, मंजू, रोशनलाल, रवि कुमार मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पूर्व सरपंच ओमप्रकाश की योजना में हरिजन बस्ती के 89 प्लॉट काटे गए थे। उस समय सरपंच के द्वारा रास्तों के नाम पर गलत खड्डे खुदवा दिए गए जोकि प्लॉटों के बीचों बीच है। जिस वजह से वे लोग अपने प्लॉटों पर पूर्णतया से कब्जा नहीं कर पाए।
इस संबंध में बार-बार पंचायत को अवगत करवाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दाे योजनाओं के बाद भी अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे रास्ते की समस्या को लेकर जाते है तो उन्हें प्लॉट कैंसिल करवाने की धमकी मिलती रही है। ग्रामीणों ने बीडीपीओ को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द उनके प्लॉटों में जाने वाले रास्ते में किए गए अवैध कब्जे को हटवाकर रास्ता दिलवाने की मांग की है ताकि सभी लाेग अपने प्लॉटों में जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38gmPIJ