शहर के मॉडल टाउन 33 केवी सब स्टेशन की लाइन शिफ्टिंग की वजह से 18 जुलाई को सेक्टर-10 व जौनावास सब स्टेशन से जुड़े तमाम फीडरों में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ जौनावास सब स्टेशन से जुड़े तमाम गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम के सिटी-2 एसडीओ विपिन यादव ने शहर के झज्जर रोड स्थित 220 केवी सब स्टेशन से पायलट चौक स्थित 33 केवी पॉवर हाउस को आ रही लाइन को कॉलोनियों के ऊपर से हटाया जा रहा है। इस लाइन को बाइपास के रास्ते से लाया जा रहा है।
इसके चलते शनिवार को सेक्टर-10 सब स्टेशन की 33 केवी लाइन को बंद रखा जाएगा। निगम के कनिष्ठ अभियंता सुनील यादव ने बताया कि शिफ्टिंग सहित अन्य कार्य की वजह से बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेक्टर-10 सब स्टेशन की सप्लाई को बंद रखा जाएगा। उन्होंने इस दौरान सेक्टर-4, हाउसिंग बोर्ड, दिल्ली रोड, उत्तम नगर सहित इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों की सप्लाई को बंद रखा जाएगा। इसी अवधि तक जौनावास सब स्टेशन की भी 33 केवी लाइन को बंद रखा जाएगा जिसके चलते उस सब स्टेशन से भी जुड़े तमाम गांवों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WxE3wl