भीड़ देख दाे और कर्मियों काे लगाना पड़ा, कमिश्नर बाेले-अगले हफ्ते शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 July 2020

भीड़ देख दाे और कर्मियों काे लगाना पड़ा, कमिश्नर बाेले-अगले हफ्ते शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

आजाद नगर स्थित उप दमकल केंद्र में प्राॅपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए लगाया गया, कैंप शुक्रवार काे एक घंटा देरी से शुरू हुआ। हालांकि कैंप में टैक्स जमा कराने वाले लाेग काफी संख्या में पहुंचे। भीड़ काे देखते हुए नगर निगम के अधिकारियाें काे दाे अतिरिक्त कर्मियों को कैंप में भेजा। कैंप व नगर निगम कार्यालय में आ रही भीड़ काे कम करने के लिए निगम कमिश्नर अशाेक कुमार गर्ग ने अब अगले सप्ताह तक ऑनलाइन प्राॅपर्टी टैक्स जमा कराने की सुविधा शुरू करने की बात कही है।

निगम में ऑनलाइन प्राॅपर्टी टैक्स जमा करने का गेटवे तैयार किया जा रहा है। बैंक से संपर्क किया गया है। आजाद नगर कैंप में शुक्रवार काे 150 लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया। व्यवस्था बनवाने के लिए पार्षद पिंकी शर्मा भी माैजूद रहीं। वहीं निगम कार्यालय में 400 लोगों ने टैक्स जमा करवाया।

जाे लाेग भुगतान कर चुके हैं, उन्हें भी भेजे जा रहे बिल
कैंप में शुक्रवार काे आजाद नगर एरिया के लाेग पहुंचे अधिकतर लाेगाें की शिकायत थी कि उन्हाेंने प्राॅपर्टी टैक्स भर दिया, इसके बाद भी नाेटिस भेजे जा रहे हैं। आजाद नगर वासी धर्मबीर ताे रसीद भी लेकर पहुंचे। उन्हाेंने स्टाफ काे कहा कि आखिर ये है क्या जब हम टैक्स जमा करा चुके हैं ताे नाेटिस क्यूं। इस पर स्टाफ के पास काेई जवाब नहीं था।

उन्हाेंने कहा कि रसीद संभाल कर रखाे इस बिल काे छाेड़ दाे आपका टैक्स जमा हाे चुका है। ऐसा ही मामला बलवान मलिक व रामेश्वर का था। उन्हाेंने भी कहा कि प्राॅपर्टी टैक्स का रिकाॅर्ड ही अपडेट नहीं है।

दूर-दराज के एरिया में लगाए जा रहे हैं कैंप : गर्ग
प्रॉपर्टी टैक्स भरने को लेकर शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसको लेकर विशेष व्यवस्था की है। दूर-दराज के एरिया में कैंप लगाया जा रहा है। साथ ही अगले सप्ताह में प्राॅपर्टी टैक्स बिल ऑनलाइन भरने की सुविधा भी शुरू हाे जाएगी। इसके लिए गेटवे तैयार किया जा रहा है।'' - अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर नगर निगम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आजाद नगर में प्रॉपर्टी टैक्स कैंप में बिल भरने के लिए पहुंचे लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30n5KsP

ADD











Pages