11 साल बाद फिर 8वीं की बोर्ड परीक्षा होगी, शैक्षिक सत्र 2020-2021 से लागू करने की तैयारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 July 2020

11 साल बाद फिर 8वीं की बोर्ड परीक्षा होगी, शैक्षिक सत्र 2020-2021 से लागू करने की तैयारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से इसी शैक्षिक सत्र 2020-2021 से 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2011 में बदलाव कर पूरे प्रदेश में 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा 8वीं की बोर्ड परीक्षा अंतिम बार साल 2010 में संचालित कराई गई थी। अब करीब 10 साल के लंबे अंतराल बाद फिर से शिक्षा बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन कराने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-2021 से शुरू होने वाली 8वीं की बोर्ड परीक्षा से संबंधित तैयारियों पर 28 जुलाई को बोर्ड मुख्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन कर सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और नियम, विनियम तैयार करने बारे गहनता से विचार-विमर्श किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hLogSI

ADD











Pages