घर में घुसकर की सिधनवा के युवक से मारपीट, मामला दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 July 2020

घर में घुसकर की सिधनवा के युवक से मारपीट, मामला दर्ज

सिधनवा के एक युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट की और गाली गलोच किया। इसकी शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित रमेश ने पुलिस उपाधीक्षक लोहारू को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पीड़ित रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 20 मई को उसका झगड़ा रविन्द्र उर्फ छोटिया व सन्नी उसके घर के सामने तेज रफ्तार गाड़ी घुमाने और हॉर्न बजाने को लेकर हुआ था। लेकिन गांव के मौजिज लोगों के समझाने से मामला निपट गया था। इसको लेकर आरोपित पक्ष की उससे रंजिश चली आ रही है। इसके बावजूद आरोपित सन्नी उसके घर पर आया और गाली गलौज करने लगा।

सन्नी को समझाकर घर भेज दिया तो बाद में हवासिंह व उसकी धर्मपत्नी चंद्रमुखी तथा बेटी रविता उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जाते जाते उसको जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे केस फंसाने की धमकी भी दी थी। इसकी शिकायत बहल पुलिस को दी थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर जांच पड़ताल करके पुलिस अधिकारियों के आदेश पर सोमवार को बहल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hLwuKy

ADD











Pages