जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा ने ग्राम पंचायत नांधा के स्कूल प्रांगण और शमशान घाट में युवा साथियों के साथ मिलकर 101 पौधे लगाएं और उनके संरक्षण करने का भी संकल्प लिया। पार्षद नांधा ने कहा कि मेरा वार्ड मेरा स्वाभिमान की परिपाटी को ध्यान में रखते हुए उनके वार्ड नंबर 8 के सभी गांवों में जगह के हिसाब से लगभग 11 किस्म के पौधे लगाएं जाएंगे।
जिनमें अशोका, सागवान, बॉटल पाम, बालम खीरा, कदम, पिलखन, बेल गिरी, हार श्रृंगार, कढ़ी पत्ता व कनेर आदि के पौधे शामिल हैं। इस मौके पर सुरेश सैनी, विकास यादव, नीरज, प्रदीप, राहुल, पिंकू, सन्नी पचेरिया, गौरव, रोहित, जयवीर यादव, रणसिंह व भोलू सफाई कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ji8lNe