गांव बालियर खुर्द में अध्यापक अनिल कुमार की ओर से ग्रामीणों को मास्क वितरित किए गए। साथ ही लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि केवल मास्क का प्रयोग करने से ही कोरोना जैसी बीमारी से संक्रमित होने की संभावना 60 फीसदी कम हो जाती है।
उन्होंने लोगों को बताया कि घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें, बार-बार अपने हाथ साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक अवश्य धोएं। इस दौरान गांव के सरपंच सूरज सिंह ने अध्यापक अनिल कुमार के इस कार्य को सराहा। इस मौके पर कप्तान ओमप्रकाश, भूतपूर्व सरपंच रामदूत, मित्सैन, राज, रतिराम व पप्पू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fGcCIi