गांव में हुई समाज की महापंचायत, 11 सदस्यों की कमेटी का किया गठन, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 26 July 2020

गांव में हुई समाज की महापंचायत, 11 सदस्यों की कमेटी का किया गठन, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पिपली एरिया के एक गांव की किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, वेश्यावृत्ति मामले में रविवार को पीड़ित के गांव में समाज की महापंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता तरतेम सिंह समाजसेवी अम्बाला, चतर सिंह व पूर्व डीएसपी करता राम ने की।
बैठक में जहां पुलिस पर मुख्य आरोपियों को बचाने का आरोप समाज के लोगों ने लगाया, तरसेम सिंह ने कहा कि मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में और 20 जुलाई को महिला आयोग की सदस्या नम्रता गौड़ के समक्ष पीड़िता सरेआम मुख्य आरोपियों के नाम उजागर कर चुकी है। इसके बावजूद पुलिस रसूखदारों का बचाव कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को नया मोड़ देने के प्रयास हो रहे हैं।

मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए। साथ ही समाज की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक आगे की रणनीति बना फैसला लेगी। साथ ही कमेटी सोमवार को एसपी से भी मिलेगी। उधर पुलिस ने भी पत्रकारवार्ता कर मामले में निष्पक्ष व तीव्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया मामले में आठ आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है।

11 सदस्यीय कमेटी का गठन : महापंचायत में तरसेम सिंह व मास्टर चतर सिंह की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आगे की रणनीति तैयार करेगी। गठित कमेटी में प्रदेश के हर जिले से समाज के एक प्रमुख व्यक्ति को शामिल किया है। कमेटी की अगुवाई में किशोरी के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उच्चाधिकारियों और राजनीतिक दलों से भी मुलाकात की जाएगी। पूर्व डीएसपी करता राम ने बताया कि महापंचायत के बाद पुलिस ने बातचीत के लिए बुलाया है। सोमवार को बनाई गई कमेटी के सदस्य एसपी से मिलेंगे, कोई ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला, तो समाज जिला मुख्यालय पर धरना देने को मजबूर होगा।

इधर पुलिस ने रखा अपना पक्ष इधर डीएसपी ममता सौदा ने पत्रकारवार्ता कर कहा, पुलिस मामले में पूरी गंभीरता से काम कर रही है। अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन और आरोपियों के खिलाफ भी सबूत जुटाए जा रहे हैं। जिस होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था, उसके संचालक व एक कर्मचारी को पहले ही काबू कर लिया है और होटल को सील करने की मंजूरी के लिए डीसी को पत्र लिखा है। पीड़िता की सुरक्षा के लिए उसके घर के बाहर पीसीआर तैनात की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुरुक्षेत्र। किशोरी दुष्कर्म व वेश्यावृत्ति मामले में महापंचायत में हिस्सा लेते समाज के लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30OTjGn

ADD











Pages