पिपली से थर्ड गेट सड़क निर्माण कार्यों को लेकर दुकानदारों में रोष, बोले-पहले एक तरफ की बनाओ सड़क तब दूसरी तरफ से फाड़ने देंगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 26 July 2020

पिपली से थर्ड गेट सड़क निर्माण कार्यों को लेकर दुकानदारों में रोष, बोले-पहले एक तरफ की बनाओ सड़क तब दूसरी तरफ से फाड़ने देंगे

पिपली से थर्ड गेट तक सिक्सलेन लेन प्रोजेक्ट को शुरू हुए करीब डेढ़ साल बीत गया है, लेकिन विभागीय अधिकारी डेढ़ साल में 9 किलोमीटर के प्रोजेक्ट को सिरे नहीं चढ़ा पाए। अधिकारियों की लेटलतीफी अब आमजन के लिए परेशानी बनी हुई है। अब हाल ही में सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ है। सैनी समाज धर्मशाला से लेकर बिरला मंदिर तक सड़क को कुछ हिस्सा बना।

सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण वाहन चालकों के साथ साथ दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक साइड का काम पूरा न होने के कारण दूसरी तरफ की सड़क फाड़ने को लेकर वाल्मीकि चौक के साथ लगती वाल्मीकि मार्केट के दुकानदारों ने सड़क फाड़ने से मना कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि विभाग पहले एक तरफ की सड़क बनाए तब जाकर दूसरी तरफ की सड़क को फाड़ा जाए।

दुकानदारों ने कहा कि डेढ़ साल पहले उनकी दुकानों के आगे से सड़क को फाड़ा गया था लेकिन आज तक भी सड़क नहीं बनी। सड़क पर पत्थर पड़े हुए हैं। वाहनों के चलने से पत्थर दुकानों के अंदर तक आते हैं। कई बार दुकानदार जख्मी भी हो चुके हैं। वहीं मिट्टी के कारण उन्हें सांस की बीमारी भी हो गई है। दुकानदार शनिवार देर शाम को विधायक सुभाष सुधा से भी मिलने पहुंचे लेकिन विधायक ने दुकानदारों को मिलने से मना कर दिया जिससे कर्मचारियों में रोष पनप गया। कर्मचारियों ने वाल्मीकि मार्केट में आकर एक साइड का रास्ता ब्लाॅक करके विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।

धीमी गति से काम के होने के कारण दुकानदारों में रोष पनपने लगा है। दुकानदार ने कहा कि विभाग सड़क पर पत्थर डालकर भूल गया है। वाहनों के चलने से पूरा दिन धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोजाना दुकानों की सफाई करनी पड़ रही है। शाम तक दुकानों में मिट्टी ही मिट्टी जमा हो जाती है।

सीएम ने 4 जून 2015 को गीता द्वार से लेकर थर्ड गेट तक 9 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट की कि थी घोषणा बीते साल 20 सितंबर 2018 को इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ विधायक सुभाष सुधा ने किया था जबकि 19 दिसंबर 2019 तक इसे पूरा करने का समय निर्धारित था, लेकिन एक साल में रोड पर कुछ भी कार्य नहीं हुआ। 13 माह में कछुआ चाल से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इससे तय समय पर इसका निर्माण संभव नहीं है। बता दें कि करीब 39 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। अधूरे निर्माण से हो रहे हादसे गीता द्वार से थर्ड गेट तक रोड न तो सिक्स लेन बन पा रहा है और न ही पहले से पड़े गड्ढे ही भरे जा रहे हैं जिससे यहां रोजाना वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। अनेक बार लोग इन हादसों का शिकार हो चुके हैं तो वहीं अधिकारियों को शिकायत भी दे चुके हैं।

1100 से अधिक पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी : इस प्रोजेक्ट के लिए जहां 1100 से अधिक पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई। वहीं पीडब्ल्यूडी की ओर से वन विभाग को करीब दो करोड़ का बजट भी दिया गया। पतीन से चार माह में निर्माण का लक्ष्य विधायक सुभाष सुधा का कहना है कि प्रयास यही है कि उक्त सड़क अगले एक माह में तैयार हो जाए क्योंकि शहर में कई जगह उक्त सड़क खस्ताहाल है। जहां मरम्मत भी नहीं हो सकती। विभाग को निर्देश दिए हैं कि काम को तेजी से किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुरुक्षेत्र | पीपली थर्ड गेट निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर दुकानदारों ने जताया रोष


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32YDFLo

ADD











Pages