शहर में नहीं रहेगी पानी की किल्लत, 16 दिन की बजाए अब 3 महीने चलेगा जेएलएन फीडर में पानी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 2 July 2020

शहर में नहीं रहेगी पानी की किल्लत, 16 दिन की बजाए अब 3 महीने चलेगा जेएलएन फीडर में पानी

जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब आसपास के क्षेत्रों में पानी की किल्लत नहीं होगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जेएलएन फीडर में पानी छोड़ दिया गया है। यह पानी शुक्रवार सुबह झज्जर पहुंच जाएगा। इसके बाद फीडर में 16 या 24 दिन की बजाय लगातार तीन महीने तक पानी चलता रहेगा। झज्जर सहित दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में पानी की आपूर्ति जेएलएन फीडर के माध्यम से रहती है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है। मौजूदा समय में भी झज्जर सहित दक्षिण हरियाणा में कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। प्री मॉनसून के देरी होने के कारण और लगातार पारा 40 डिग्री से बाहर हो जाने से पानी की डिमांड लगातार बढ़ गई है।

2 हजार क्यूसेकपानी छोड़ा गया

सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जेएलएन फीडर में आरंभ में 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। गुरुवार शाम को 2 हजार के सिख पानी जेल फीडर में छोड़ दिया गया है। अब जैसे जैसे नहर में पानी बढ़ता जा रहा है तब उसकी चलने की गति भी तेज हो गई है।

अकहेड़ी मदनपुर से लिफ्ट किया जाएगा पानी : रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, नारनौल आदि क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए अकहेड़ी मदनपुर पर पंप स्थापित किए गए हैं। पंप हाउस के माध्यम से पानी लिफ्ट किया जाता है और इसके बाद पानी लिफ्ट कर क्षेत्र में पहुंचाया जाता है। शुक्रवार को पानी मदनपुर पंप हाउस पर पहुंच जाने के बाद पंपों को चालू कर दिया जाएगा।

खुबडू हेड से पानी छोड़ दिया गया है और इसके शुक्रवार तक झज्जर में पहुंचने की उम्मीद है। साल में कुछ ही महीने ऐसे होते हैं जब जेएलएन फीडर में लगातार पानी चलता है। अब बरसात शुरू होंगी। तब जेएलएन में लगातार तीन महीने तक पानी चलेगा। जल घरों व तालाबों में पानी की किसी प्रकार की कमी नहीं देखने को मिलेगी। संदीप मलिक, एसडीओ सिंचाई विभाग जेएलएन फीडर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZpPGG8

ADD











Pages