लाइनपार एरिया में बुखार से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 2 July 2020

लाइनपार एरिया में बुखार से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

लाइनपार थाना एरिया में बुखार के चलते तबीयत बिगड़ने दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों में आशंका रही कि कहीं कोरोना के चलते तो उसकी मौत नहीं हुई है। हालांकि जब पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो शव का पोस्टमार्टम नियमानुसार करवाने के लिए कार्रवाई की गई। जानकारी अनुसार विकास नगर का रहने वाला एक युवक जो कि सेक्टर-17 स्थित फुटवियर पार्क की एक फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसे ड्यूटी ज्वाइन की थी। बुधवार देर शाम को वह ड्यूटी से घर लौटा था और उसे तेज बुखार था।

बताया गया है कि बुखार के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने उसे बुखार की दवा भी दिलाई। उसे आराम नहीं हुआ और देर रात को उसने अपने घर में ही दम तोड़ दिया। बुखार उसे कुछ रोज से ही आ रहा था। जांच अधिकारी मोहित ने बताया कि कोरोना जांच के लिए जो सैंपल लिया गया है उसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि मौत की वजह क्या रही है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31RdCW7

ADD











Pages