30 लोगों से ठगे साढ़े 4 करोड़, कंपनी एमडी सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 July 2020

30 लोगों से ठगे साढ़े 4 करोड़, कंपनी एमडी सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज

सुअर खरीदने के नाम पर लोगों से रुपये लेकर 7 महीने में डेढ़ गुना रुपये वापस का झांसा देर एक कंपनी के कर्मचारियों ने जिले के करीब 30 लोगों से साढ़े 4 करोड़ ऐंठ लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के एमडी सहित 7 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर की मुथरी घाटी निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव बस्ती में एक कंपनी चलाई जा रही है।

जिसके एमडी मंगत, करण, मंजीत कौर, दीप्ती, मनोज, मेजर चंद्र प्रकाश व अनूप गढ़वाल ने सुरेंद्र सहित जिले के करीब 30 लोगों से साढ़े 4 करोड़ रुपये नकद लिए थे। उन्होंने रुपये सुअर खरीदने की कहकर दिए थे। कंपनी एमडी ने इसके बदले 7 महीने में ही रकम डेढ़ गुणा बढ़ाकर देने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने सभी के खातों में करीब 25 लाख रुपये डाल दिए थे। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस कंपनी में अब उनके 4 करोड़ 25 लाख रुपये बाकि हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X3pH78

ADD











Pages