टिड्डी दल ने तीसरी बार जिले में हमला बोला, प्रशासन ने इमलोटा में डेरा डाला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 July 2020

टिड्डी दल ने तीसरी बार जिले में हमला बोला, प्रशासन ने इमलोटा में डेरा डाला

राजस्थान से झज्जर के झाडली के रास्ते से टिड्डियों का दल मंगलवार देर शाम को मकड़ाना और मकड़ानी की बणी में देखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव इमलोटा में डेरा डाल दिया है। कृषि विभाग ने किसानों को खेतों में जाकर अलर्ट रहने के लिए कहां है। टिड्डी दल ने मंगलवार को राजस्थान के रास्ते से झज्जर होते हुए देर शाम को जिले में प्रवेश किया। टिड्डी दल एक बार फिर से बिगोवा, इमलोटा, सरूपगढ़ और निमली आदि गांव की तरफ हमला कर सकती है। फिलहाल मकड़ाना और मकड़ानी की बणी के पास लगभग 10 से 15 एकड़ में है।

कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की अपील की है। किसान खेतों में दवा का स्प्रे कर सकते हंै। इसके साथ ही ध्वनि करके भी टिड्डी दल को भगा सकते है। प्रशासन भी टिड्डी दल को लेकर सचेत हो गया है। वहीं जिला प्रशासन व कृषि विभाग द्वारा मकड़ानी की बनी व खेतों फायर ब्रिगेड व ट्रैक्टर द्वारा संचालित मशीन से स्प्रे की जा रही हैं। कृषि विभाग के एडीओ नितिन जांगड़ा ने बताया कि टिड्डियों का दल ने मकड़ानी की बनी में डेरा डाला हैं जहाँ स्प्रे कर रोकथाम की जा रही हैं। डीसी शिवप्रसाद शर्मा, एडीसी, एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांव इमलोटा में डेरा डाल लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g8Et4f

ADD











Pages