रिफाइनरी के एक सुरक्षाकर्मी, माॅडल टाउन में भाई-बहन सहित 37 कोरोना पाॅजिटिव मिले - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 30 July 2020

रिफाइनरी के एक सुरक्षाकर्मी, माॅडल टाउन में भाई-बहन सहित 37 कोरोना पाॅजिटिव मिले

जिले में लगातार 37वें दिन भी काेराेना के केस मिले। गुरुवार काे 37 पाॅजिटिव मिले और 50 लाेग ठीक हाेकर घर लाैटे। रिफाइनरी की सीआईएसफ यूनिट में एक सुरक्षाकर्मी काे भी कोरोना मिला। सुरक्षाकर्मी का बेटा कई दिनाें से एक अस्पताल में भर्ती था और दाे दिन पहले ही अपने बेटे की छुट्टी कराकर घर लाैटा था। ड्यूटी जाॅइन करने से पहले काेराेना का टेस्ट हुआ, जिसमें ये सुरक्षाकर्मी पाॅजिटिव पाया गया। इसके अलावा माॅडल टाउन के सगे भाई-बहन पाॅजिटिव मिले। वहीं जसबीर काॅलाेनी और सुखदेव नगर के तीन परिवाराें के 9 लाेगाें में काेराेना मिला।

वहीं एक निजी अस्पताल का एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिला है। जुलाई के 30 दिनाें में 863 केस आ चुके हैं। जाेकि कुल केसाें का 83 प्रतिशत से भी ज्यादा है। इस महीने में हर दिन औसतन 36 केस औए हैं यानी हर 40 मिनट में एक व्यक्ति पाॅजिटिव मिला रहा है। जिले में अब कुल 14 लाेगाें की माैत हुई, यानी हर 200 लाेगाें में तीन लाेग अपनी जान काेराेना से गंवा रहे हैं। कुल 1063 केसों में से 383 एक्टिव हैं। 664 लाेग स्वस्थ भी हाे चुके है।

माॅडल टाउन से 6 : माॅडल टाउन से गुरुवार काे कुल 6 केस मिले। इनमें एक यस बैंक में काम करने वाला 33 साल कर्मचारी व उसकी 35 साल की बहन शामिल है। यस बैंक से 3 दिन पहले एक मैनेजर पाॅजिटिव मिला था, उसके बाद इन दाेनाें भाई-बहनाें से सैंपल कराया था। अब भाई माॅडल टाउन में ही अपने घर में आइसाेलेट है ताे वहीं उसकी बहन टेस्ट देने के बाद अपने ससुराल में चली गई थी। उसे वहीं आइसाेलेट किया गया है।

जसबीर काॅलाेनी से 4 : एक ही परिवार के 4 लाेग पाॅजिटिव मिले हैं। इसमें 69 साल की सास, 27 और 44 साल की दाे बहुएं, 27 साल की पाेती शामिल है। इस परिवार से 69 साल की महिला का पति 3 दिन पहले पाॅजिटिव मिला था। इसमें इस बुजुर्ग महिला काे सिविल अस्पताल में और बाकी काे घर में आइसाेलेट किया गया है।

सुखदेव नगर से 5 : सुखदेव नगर से 5 लाेग पाॅजिटिव मिले हैं। इसमें एक परिवार से 47 साल की सास और 32 साल की बहु पाॅजिटव मिली है। इस परिवार से 3 दिन पहले 47 साल की महिला का पति पाॅजिटिव मिल चुका है। इसके अलावा पाॅजिटिव मिले सभी लाेगाें काे घर पर आइसाेलेट किया गया है।

634 लाेगाें की रिपाेर्ट पेंडिंग
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि गुरुवार काे 308 लाेगाें के और सैंपल भेजे गए हैं। अब कुल 634 लाेगाें की रिपाेर्ट पेंडिंग हैं। अब तक कुल 1063 केसों में 383 केस एक्टिव हो गए हैं, 664 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 14 मौतें हो चुकी हैं।

हर 200 केस में 3 की माैत
जिले में 1050 से ज्यादा केस हाे चुके हैं। जिले में अब तक 14 लाेगाें ने काेराेना से जान गंवाई है। इसमें तीन महिला और 11 पुरुष हैं। 8 लाेगाें की उम्र 20 से 40 के बीच हैं। 19 मार्च से 30 जून तक जिले में 200 मिले थे, जिनमें 7 लाेगाें की जान गंवाई थी। लेकिन जुलाई में मिले 850 से ज्यादा केसाें में भी 7 ही लाेगाें ने जान गंवाई हैं। यानी अब 100 केस पर एक प्रतिशत भी माैत नहीं हुई है, जाेकि जिले के लिए अच्छी बात है। हर 200 केसाें में से तीन लाेगाें ने काेराेना से जान गंवाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सैंपल लेती मोबाइल टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BPiksM

ADD











Pages