बिंझौल गांव में 3 बच्चों की हत्या के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिजनों ने लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस कार्रवाई में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने लगभग 14 लोगों को गिरफ्तार किया और 39 लोगों पर केस दर्ज किया।
घटना के बाद इंद्री से भाजपा विधायक रामकुमार शाम को पानीपत पहुंचे। मृतक बच्चे के घायल परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने असंध रोड पर अनेजा पेट्रोल पर बैठक की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उनको रोक लिया और लाठों से उनको पीटा गया। 4 ट्रैक्टर, 25 बाइक जब्त कर सीआईए वाले 8 लोगों को उठाकर ले गए।
ये दिखाने के लिए कि लीडरों को पकड़ लो तो अपने आप ही धरना खत्म हो जाएगा। मैं कहता हूं ये धरना अब खत्म नहीं हुआ बल्कि स्टार्ट हो गया और आगे बढ़ेगा। पुलिस अफसर ऊपर वालों को मिसगाइड कर रहे हैं। आज के हालातों के बारे में सीएम को बताएंगे। जांच को बदला जाए। अगर मेरे इस्तीफा से समाज को न्याय मिलता है तो मैं समाज के कहने पर उसी दिन इस्तीफा दे दूंगा। इस अवसर पर नीरज कश्यप, रिटायर्ड इंस्पेक्टर लाल सिंह, शहर मालपुर के पूर्व सरपंच सत्येंद्र कश्यप, जख्मी कश्यप मौजूद रहे।
जिले के कई गांवों के लोगों को पुलिस ने पकड़ा
बिंझौल गांव के महावीर, रामकिशन, सीताराम, पवन, सुमित, रमेश, अशोक, ओम प्रकाश, पालेराम, रिटायर्ड खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दरियाव सिंह, आंसन कलां के एडवोकेट राजपाल, सिठाना के सतपाल सिंह, अर्जुन नगर के राजशेखर और करनाल के फरीदपुर के राजकुमार को गिरफ्तार किया।
इनके खिलाफ दर्ज हुई है एफआईआर: बिंझौल के पालेराम, दरियाव सिंह, राजकिशन, सीताराम, नरेंद्र, लालचंद, नीरज, कृष्ण, जसमेर, सतबीर, राम सिंह, पाला, नरेश दरिया का भतीजा, बिजेंद्र मच्छी खाने वाला, इंद्र, अजय, राजकुमार, बिंटा, रामकिशन फौजी, उसके बेटे की पत्नी, ओमप्रकाश लाल सिंह का भाई, पृथ्वी, उसका बेटा, पप्पा, नीटू, राजेश, रिंकू, पाले की पत्नी, जगबीर की बेटी रेखा, संजय की पत्नी और सुनीता आशा वर्कर, फरीदपुर के राजकुमार, सिठाना के सतपाल सिंह, काबड़ी के हरीश ज्ञानी और परशुराम काॅलोनी के लख्मी प्रधान पर केस दर्ज हुआ।
डीओ लेटर लिखा और रिमाइंडर भी भेजा : एसपी
लघु सचिवालय के घेराव करने की कोशिश कर रहे थे, हमने उनको बहुत समझाया, लेकिन वो लोग किसी भी तरीके से नहीं माने। लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की, इसलिए उनको वहां से तितर-बितर किया गया। इसके बाद पथराव कर गाड़ियों में तोड़फोड़ की। अगर बात केस की है तो हमने एफएसएल से जल्दी रिपोर्ट मांगने के लिए डीओ लेटर लिखा है। रिमाइंडर भी भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर क्लियर कर पाएंगे कि बच्चों की मौत कैसे हुई। जिसके बाद हम कोई निष्कर्ष पर पहुंच पाएंगे। मनीषा चौधरी, एसपी पानीपत
सिटी थाना प्रभारी योगेश कटारिया ने बताया कि 14 लोगों को गिरफ्तार किया। 39 लोगों पर बाइनेम और 500 पर सिटी थाने में हत्या की कोशिश, पीडीपीपी एक्ट, एनएच एक्ट, सरकारी ड्यूटी में बाधा, तोड़फोड़ करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 25 बाइक थानों में ले गई।
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को बर्बर बताया
कांग्रेस नेता सुरजेवाला का ट्वीट: भाजपा-जजपा सरकार की निर्दयता और अन्याय
बिंझौल के तीन बच्चों की हत्या के 22 दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होने का विरोध करने पर पुलिस की बर्बता की कांग्रेस नेताओं ने निंदा की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया -”भाजपा-जजपा सरकार की निर्दयता व अन्याय। तीन बच्चों की नृशंस हत्या पर दोषियों को सजा की बजाय न्या मांगने वालों पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज व वाटर कैनन’।
वहीं, शहर के पूर्व मेयर सुरेश वर्मा ने कहा कि यह पिछड़ी जाति के खिलाफ अन्याय है। जब सरकार और प्रशासन ही एससी-बीसी जाति की आवाज नहीं सुनेंगे तो गरीबों की कौन सुनेगा। पूर्व मेयर ने भाजपा विधायक रामकुमार कश्यप के कदम की सराहना की और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। वहीं, कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुंडू ने कहा कि इस सरकार में गरीबों को न्याय नहीं मिलता। जिसका यह जाता उदाहरण है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30eD2vB