जिले की 14 लाख आबादी पर बने 200 बेड के सिविल अस्पताल से जुड़ी एक अच्छी खबर है। 42 करोड़ की लागत से बनी सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग में अब सेंट्रल ऑक्सीजन प्लांट शुरू हाे गया है। अब इमरजेंसी वार्ड, मेल वार्ड, महिला वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम और सिक न्यू बॉर्न चाइल्ड केयर यूनिट (एसएनसीयू) में सेंट्रल ऑक्सीजन शुरू हाे गई है। वहीं इसके साथ इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर भी बैकअप के ताैर पर रहेंगे।
डिप्टी एमएस डाॅ. अमित पाेरिया ने बताया कि प्लांट से पाइपलाइन के जरिए प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाए जाने की योजना थी। हमें इसे चलाने का लाइसेंस भी मिल चुका है। ट्रालय के ताैर पर कंपनी से 200 लीटर ऑक्सीजन का टैंकर मंगवाकर इसका ट्रायल लिया जा चुका है, जाेकि सफल रहा। इसके शुरू हाेने के बाद अब मैन पावर की बचत हाेगी। क्याेंकि सिलेंडर को स्टॉक कक्ष से लाने व लेकर जाने में जो समय लगता है, उससे निजात मिलेगी।
6 हजार लीटर टैंक बनाया गया है : सिविल अस्पताल में पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिक विंग की देखरेख में एमपीएस एजेंसी ने ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया है। लाइसेंस दिलाना भी उसकी जिम्मेदारी थी, जाेकि करीब दाे साल बाद मिला है। इमरजेंसी वार्ड, मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट, क्रिटिकल वार्ड, गायनी वार्ड और नर्सरी में ऑक्सीजन की सप्लाई को चंद मिनट के लिए बंद रखना भी घातक हो जाता है। सिलेंडर से सप्लाई में ऐसा चांस बना रहता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CMAprY