प्रीति नगर में 74 वर्षीय वृद्ध की माैत; 58 पाॅजिटिव मिले, सच ज्वेलर्स की चेन में 17 और जुड़े, एक ही परिवार के 12 शामिल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 July 2020

प्रीति नगर में 74 वर्षीय वृद्ध की माैत; 58 पाॅजिटिव मिले, सच ज्वेलर्स की चेन में 17 और जुड़े, एक ही परिवार के 12 शामिल

जिले में शुक्रवार काे काेराेना के 58 नये पाॅजिटिव राेगी मिले। इसके साथ ही सच ज्वेलर्स के संचालक की लापरवाही से बनी काेराेना की चेन में शुक्रवार काे 17 और नये राेगी जुड़ गए। वहीं काेराेना से 7वीं माैत हुई। प्रीति नगर के 74 वर्षीय संक्रमित वृद्ध ने अस्पताल में दम ताेड़ दिया। वह हाइपर टेंशन व माेटापे से ग्रस्त थे। जिले में संक्रमिताें का आंकड़ा 597 तक जा पहुंचा है। 307 स्वस्थ हाे चुके हैं।

ज्वेलर्स के संपर्क से पाॅजिटिव बैंक काॅलाेनी वासी डीजे संचालक के परिवार में 20 वर्षीय भतीजी, 21 वर्षीय युवक, 63 वर्षीय ताऊ, मुलतानी चाैक में टेंट हाउस संचालक के परिवार में 45 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, 40 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय अधेड़, 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवक, 75 वर्षीय, 71 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय अधेड़, 28 वर्षीय युवक, नाेएडा से आकर संक्रमित 12 क्वार्टर राेड पर 35 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 14 वासी नागाेरी गेट में मेडिकल रिटेल शाॅप के 45 वर्षीय संचालक संक्रमित मिले हैं। शहर में ज्वेलर्स के संपर्क से संक्रमिताें की संख्या 100 तक पहुंच गई है।

इसके अलावा रामपुरा माेहल्ला में 44 वर्षीय केमिस्ट, सेक्टर 14 में रहने वाला राजगुरु मार्केट का कपड़ा व्यापारी, मात्रश्याम गांव में रहने वाला एडीसी विभाग में कार्यरत 32 वर्षीय असिस्टेंट, मिलगेट शिव पार्क के पास 45 वर्षीय महिला, मस्तनाथ काॅलाेनी में 24 वर्षीय ब्यूटी पार्लर महिला कर्मी, माॅडल टाउन एक्सटेंशन में 37 वर्षीय महिला, ढंढेरी में संक्रमित के संपर्क से 34 वर्षीय युवक, 5 वर्षीय बच्चा, उमरा में 42 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय लड़का, नारनाैंद के माजरा में तेलंगाना से आया 53 वर्षीय अधेड़, थुराना में 52 वर्षीय हेल्थ केयर वर्कर, सेक्टर 14 में 50 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक व 47 वर्षीय व्यक्ति और भेरियां में 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।

इनके अलावा अग्राेहा मेडिकल काॅलेज में दाखिल उम्र 67 साल के एक और राेगी की माैत हुई है। कि कैथल की हुडा काॅलाेनी में रहता था। ये हाइपर टेंशन, किडनी राेग सहित अन्य बीमारियाें से ग्रस्त था। ये केस हिसार में काउंट नहीं हुआ है।

सेंट्रल जेल वन के 3 बंदी, बेल पर रिहा पीएलए का युवक, अग्राेहा में डाॅक्टर सहित 8 संक्रमित
सेंट्रल जेल वन में 3 बंदी संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। ये अलग-अलग आपराधिक मामलाें में संलिप्त हैं। इनमें अग्राेहा मेडिकल काॅलेज से जेल में बंद 33 वर्षीय बंदी, महाबीर कॉलाेनी वासी 27 वर्षीय और भाट बस्ती सैनियान माेहल्ला वासी 23 वर्षीय बंदी शामिल हैं।

काेर्ट से जमानत पर रिहा पीएलए में रहने वाला सीआईडी चाैक स्थित दुकान के मालिक से मारपीट व ताेड़फाेड़ का आराेपी, राेडवेज जीएम के संपर्क से शांति नगर में 50 वर्षीय आरएसओ, अग्राेहा मेडिकल काॅलेज में एक 26 वर्षीय डाॅक्टर, 6 स्टाफ नर्स और एक कर्मचारी के अलावा बालसमंद राेड स्थित चंदन नगर में यूपी के फतेहपुर से आया 30 वर्षीय युवक, गुजरात से दड़ाैली आया 12 वर्षीय युवती, उकलाना मंडी में 45 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन एस्टेट में पटना से आए 57 वर्षीय अधेड़, राय बरेली से महाबीर काॅलाेनी आया 25 वर्षीय युवक, चूली कलां में 19 वर्षीय लड़का, कृष्णा नगर में 24 वर्षीय युवक, उकलाना मंडी की पुरानी अनाज मंडी में संक्रमित महिला से संक्रमित 63 वर्षीय वृद्ध, काठमंडी में 35 वर्षीय युवक, घिराय गांव में रहने वाला सीजे डीएआरसीईएल लाॅजिस्टिक में कार्यरत 36 वर्षीय व्यक्ति और माॅडल टाउन के ओम इनक्लेव में रहने वाला 24 वर्षीय युवक, सेक्टर 14 में महिला से संक्रमित 27 वर्षीय युवती, खेदड़ में 24 वर्षीय युवती, एक रेपिड एंटीजेन टेस्ट से पाॅजिटिव व्यक्ति के अलावा दूसरे जिले व राज्य से आए तीन राेगी शामिल हैं। इसके साथ ही सेक्टर-14 में 12, सेंट्रल जेल से 27, उदयपुरियान माेहल्ला से 40 और शिव काॅलाेनी से करीब 43, सातराेड़ में 10, सूर्य नगर में 10 सहित अन्य एरिया से करीब सवा 400 सैंपल लिए हैं।

सिविल अस्पताल में मचा हड़कंप
एक डाॅक्टर का मकान मालिक काेराेना पाॅजिटिव मिला ताे डाॅक्टर के साथ फ्लू क्लीनिक में सैंपलिंग के दाैरान सहयाेग देने वाले स्टाफ में हड़कंप मच गया। अपनी काेविड जांच के लिए सैंपल दिए है। इसके अलावा वार्ड पांच में तीन काेविड केस आ चुके हैं। एक बार फिर से कैदी वार्ड में काेराेना संक्रमित बंदी मिलने से एक बार फिर वहां कार्यरत स्टाफ कर्मियाें काे फिर से क्वारेंटाइन किया है। इनके सैंपल लिए हैं। रिपाेर्ट निगेटिव आने पर दाेबारा ड्यूटी पर ज्वाॅइन करेंगे।

बता दें कि इससे पहले भी वार्ड में एक आराेपी पाॅजिटिव आया था। बता दें कि अन्य राेगियाें के साथ वाले कमरे में बंदियाें काे काेविड रिपाेर्ट आने तक रखा जाता है। ऐसे में अन्य राेगियाें काे काेराेना हाेने का खतरा रहता है। एक और राेगी वार्ड में दाखिल रहा था जाेकि पाॅजिटिव आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार | कोरोना रोगी की मौत के बाद शव को दाह संस्कार के लिए लेकर जाते कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32uW2Hu

ADD











Pages