टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट ने बरवाला में तोड़े अवैध निर्माण - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 July 2020

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट ने बरवाला में तोड़े अवैध निर्माण

बरवाला-डेराबस्सी रोड पर शुक्रवार को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट ने अवैध तरीके से बने निर्माणों पर पीला पंजा चलाकर घंटों कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस बल भी मौजूद था। दोपहर को बरवाला-डेराबस्सी रोड पर जैसे ही प्लानिंग डिपार्टमेंट की अधिकारी लत्ता हुड्डा मौके पर पहुंची तो दुकानदारों में हडकंप मच गया है।

उसके बाद जेसीबी की मदद ने अवैध तरीके से बनाए गए निर्माणों के ऊपर कार्रवाई की गई है और दुकानों के बाहर निकले हिस्सों को नुकसान पहुंचाया गया। एक घंटे से ज्यादा की कार्रवाई के दौरान जेसीबी इन अवैध निर्माणों के ऊपर तोड़फोड़ करती रही है और रोड पर बनी अन्य दुकानों में हडकंप मचा रहा।

लेकिन दोपहर अढ़ाई बजे के बाद कार्रवाई करने आई टीम वापस लौट गई। जब जाकर दुकानदारों को राहत मिली। दुकानदारों में इस कार्रवाई को लेकर रोष देखने को मिला कि बिना नोटिस के इस प्रकार की कार्रवाई करना सही नहीं है। क्योंकि दुकानों को जिस प्रकार से नुकसान पहुंचाया गया है।

वो मंदी के दौर में बहुत दुखद है। लोगों का यह भी कहना है कि पहले ही मंदे के चलते दुकानों पर कोई काम धंधा नहीं है। यदि इस प्रकार से उनकी दुकानों को भी तोड़ा जाता रहा तो फिर वो मजबूरी में क्या करें। जानकारी के अनुसार करीब 8 से 10 दुकानों पर तोड़फोड़ की गई है। ज्यादातर बाहरी हिस्से पर जेसीबी चलाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BfbqwE

ADD











Pages