कोविड-19 में प्रशासन का सहयोग करने के लिए लगाए गए सफ़ाई कर्मचारियों को अचानक हटाने जाने के बाद सभी कर्मचारियों ने रानियां नगरपालिका कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर शमशेर सिंह, बलविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह, छिंदर सिंह, सुमित कुमार, तरसेम सिंह, मोहनलाल, पवन कुमार, मनजीत, विनोद, राम कुमार, खंड रानियां के प्रधान गुरमेल सिंह ने बताया कि नगर पालिका अधिकारियों ने सरकार के निर्देशानुसार उन्हें शहर में सफ़ाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी रेट पर नियुक्त किया। जिन्हें 11 जून को बिना किसी नोटिस निर्देश के ड्यूटी से हटा दिया है जिसके कारण उनके परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है उक्त कर्मचारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने सरकार का सहयोग किया है।
उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर नगर पालिका अधिकारियों के निर्देशों पर शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखें लेकिन उन्हें बिना किसी सूचना के ड्यूटी से हटाए जाने पर उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा 21 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। जिसके बाद सभी सफ़ाई कर्मचारी 21 जून से लगातार नगर पालिका कार्यालय में धरने पर बैठे हैं । उक्त लोगों ने बताया कि उनकी मांगे नहीं मांगी गई तो उनका धरना जारी रहेगा तथा आंदोलन करने को मजूबर होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZqtgVv