अपराधों पर अंकुश के लिए जन सहयोग जरूरी: थाना प्रभारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 1 July 2020

अपराधों पर अंकुश के लिए जन सहयोग जरूरी: थाना प्रभारी

दिन प्रतिदिन बढ़ रहे नशे के प्रकोप पर कड़ा अंकुश लगाने के लिए जन सहयोग का होना अति आवश्यक है। यह बात थाना रानियां के नवनियुक्त थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बुधवार को थाना परिसर में आयोजित बैठक के दौरान कहीं।
इस मौके पर एसआई धर्मपाल, जय सिंह, राय साहब, राजेश कुमार, राजकुमार, जयसिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधों व नशों पर अंकुश लगाने के लिए जनता का सहयोग सबसे जरूरी है उन्होंने कहा कि पुलिस जन सहयोग के बिना अधूरी है। उन्होंने गणमान्य लोगों, पंच, सरपंच व नंबरदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के इलाके में हो रहे गैरकानूनी कार्यों अपराधों की जानकारी गुप्त रूप से पुलिस को दें ताकि मादक पदार्थों के तस्करों व अपराधिक लोगों पर कड़ा शिकंजा कसा जा सके।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए खुद की निगरानी रखें तथा मास्क का प्रयोग अवश्य करें घर से बाहर निकलते वक्त मास्को को न भूलें समय-समय पर अपने हाथों को सेनिटाइज करते रहे तथा भीड़ भाड़ वाली जगह से बचते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करें ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Public support is necessary to curb crimes: Police Incharge


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VDCjBh

ADD











Pages