इंद्रा नगर काॅलाेनी वासी धर्मेंद्र की हत्या के मामले में गिरफ्तार गाैरव, रमन और अर्जुन ने जीआरपी की पूछताछ में खुलासा किया कि डबल फाटक के पास ट्रैक पर बैठकर शराब पीने काे लेकर हुए विवाद में वारदात की गई थी। धर्मेंद्र व उसके साथियाें की गाैरव पक्ष से ट्रैक पर बैठकर शराब पीने काे लेकर पहले नाेकझाेंक हुई। आराेप है कि इसके बाद गाैरव पक्ष ने धर्मेंद्र पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें धर्मेंद्र की माैत हाे गई और साथी पवन व शमशेर घायल हाे गए।
दरअसल, बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे हुई वारदात के मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जीआरपी ने गुरुवार देर रात तीन आराेपी गाैरव, रमन और अर्जुन काे गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि तीनाें आराेपियाें काे काेर्ट के आदेश पर दाे दिन के रिमांड पर लिया है। तीनाें ने खुलासा किया कि वह हमला करने के बाद शहर के विभिन्न स्थानाें पर घूम रहे थे।
हालांकि किसी दूसरे जिले में भागने की तैयारी में थे। बताया कि धर्मेंद्र और उसके पक्ष के लाेग बुधवार की रात डबल फाटक के शराब रेलवे ट्रैक पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी बीच गाैरव पक्ष पहुंच गया। दाेनाें पक्षाें के बीच एक ही स्थान पर शराब पीने काे लेकर झगड़ा हाे गया। जिसके बाद धर्मेंद्र पक्ष पर तेज धार तलवार, चाकू से हमला कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jfn1go