10वीं में कम अंक आने से परेशान छात्र ने जान दी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 July 2020

10वीं में कम अंक आने से परेशान छात्र ने जान दी

कैमरी राेड स्थित उमेद विहार काॅलाेनी में 10वीं बाेर्ड परीक्षा में कम अंक आने से परेशान 18 वर्षीय छात्र अजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना से एएसआई संजय की टीम ने घर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की माेर्चरी में रखवा दिया। एएसआई संजय ने बताया कि मृतक के पिता सुरेंद्र के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। सुरेंद्र ने बताया कि हाल ही में 10वीं बाेर्ड का परिणाम आया था।

इसमें बेटे अजय के नंबर कम आए थे। इसलिए वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। सुरेंद्र ने बताया कि वह दिन में पाइप लेने के लिए गया था। पीछे से अजय ने उक्त परेशानी के चलते फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली। जब मैं घर पहुंचा ताे उसका शव चादर से बने फंदे से झूल रहा था। इस मामले की सूचना अाजाद नगर थाना में मिली ताे माैके पर जाकर शव संभाला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32taH64

ADD











Pages