एसडीएम नवीन कुमार ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर नागरिक अस्पताल पहुंचकर सभी डॉक्टर्स को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि आज का खास दिन उन तमाम डॉक्टर्स को समर्पित है, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे इंसानों का न सिर्फ इलाज करते हैं, बल्कि एक नया जीवन भी प्रदान करते हैं। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
एसएमओ डॉ. एचएस सागु व नोडल अधिकारी डॉ. कुणाल वर्मा ने उनका आभार जताया। गायत्री परिवार टीम ने पुष्प वर्षा की अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भी एसएमओ डॉ. एचएस सागु, डॉ. कुणाल वर्मा, डॉ. कुसुम गुप्ता, डॉ. सोनिया जैन, स्टाफ नर्स नीलम किनरा व नीलम सागु व सुपरवाइजर रमेश आदि कोरोना योद्धाओं पर पुष्प वर्षा कर सम्मान दिया। प्रवक्ता आशीष कौशिक, अमन गर्ग व गुलशन पिलानी ने उन्हें मंगल तिलक कर उनके सुखद जीवन की कामना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3imeAzd