भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप रातुसरिया ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार कर देश के गरीब तबके के लोगों को बड़ी सौगात दी है। इस योजना से 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। इन लोगों को आगामी नवंबर तक हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल और एक किलो चने मुफ्त में दिए जाएंगे। पीएम ने यह राहत देकर दर्शा दिया है कि कोरोना संकट के बीच उन्हें देशवासियों के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों से फिर से आह्वान किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों को सख्ती से पालन करना होगा।
लोगों को भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचना चाहिए, मास्क का प्रयोग करना चाहिए और समय-समय पर सेनिटाइज करते रहना चाहिए ताकि खुद का बचाव किया जा सके।प्रदीप रातुसरिया ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह योजना देश के विकास में नए आयाम लिखेगी। इससे देशवासियों को जहां नई पहचान मिलेगी, वहीं देश की प्रगति की समीक्षा करना भी आसान हो जाएगा।
रातुसरिया ने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में पीएम मोदी ने सही समय पर सही फैसले लिए हैं, जिससे दूसरे देशों की तुलना में भारत की स्थिति आज बेहतर है। उन्होंने बताया कि हाल ही में देशहित में लिए गए फैसले के मुताबिक बंद की गई 59 चाइनीज एप को बंद करने के निर्णय को देशवासियों ने खुले दिल से स्वीकार किया है। लोगों, खासकर युवाओं का एक ही कहना है कि देशहित सर्वोपरि है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38k7EOt