आईजीयू मीरपुर की ओर से इस बार कोरोना वायरस के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जा रही है।यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन(इंटरनल असेस्मेंट) के आधार पर अगली कक्षा में प्रमाेट किया जाएगा। ऐसे में बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए यूजी-पीजी कक्षाओं के विद्यार्थियों को 20 अंकों का ऑनलाइन असाइनमेंट भी जमा करवाना जरूरी है। इसके लिए आईजीयू ने 7 जुलाई अंतिम तिथि रखी है। वहीं जिला के कॉलेजों ने अपने स्तर पर सहुलियत अनुसार अंतिम तिथि निर्धारित की है। ताकि यह रिकॉर्ड समय से विश्वविद्यालय को भेजा जा सके।
विद्यार्थियों को हर विषय का ऑनलाइन असाइनमेंट देना होगा। शहर के किशनलाल पब्लिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभयसिंह यादव ने बताया कि कॉलेज में आंतरिक मूल्यांकन के लिए असाइनमेंट जमा करवाने की अंतिम तिथि 3 जुलाई है। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपनी बची हुई असाइनमेंट 3 जुलाई तक संबंधित प्राध्यापक के पास ऑनलाइन जमा करवा दें, ताकि उनका आंतरिक मूल्यांकन किया जा सके। यूजी-पीजी के सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों का ऑनलाइन असाइनमेंट देना होगा। विद्यार्थी अध्ययन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संबंधित प्राध्यापकों से असाइनमेंट प्राप्त कर उसे पूरा कर ऑनलाइन अपलोड करें। उन्होंने बताया कि इसके बाद कॉलेज की तरफ से वह रिकॉर्ड आईजीयू के पोर्टल पर अपलोड होगा। कॉलेजों में असाइनमेंट जमा कराने की अंतिम तिथि अलग-अलग है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31zSp2A