औद्योगिक कस्बे में कोरोना संक्रमण का तेजी से फैलने की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए कंटेनमेंट जोन नंदरामपुर बास रोड़ के दुकानदारों का कोविड 19 जांच के लिए सैम्पल लिए गए। इसकी वजह स्वास्थ विभाग द्वारा प्रतिदिन जारी हेल्थ बुलेटिन में कस्बे में कोरोना संक्रमित केसों का लगातार बढ़ते जाना भी है। बुधवार को आई रिपोर्ट के बाद कस्बे में 59 केस हो गए हैं। इसी के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
धारूहेड़ा स्वास्थ विभाग के निरीक्षक डॉ. दलजीत सिंह भाटिया ने बताया कि कस्बे के सबसे मुख्य नंदरामपुर बास रोड पर सबसे अधिक भीड़भाड़ होने को वजह से इसे कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया जा चुका है। इस रोड़ पर रहने वाले दुकानदारों का धारूहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए 30 सैम्पल लिए गए। बता दें कि बास रोड की दुकानें बंद करा दी गई हैं। उन्हें खुलवाने के लिए व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसडीएम व सीएमओ से भी मिला था। सैम्पल लेने के लिए डॉ. अभिषेक, तेजपाल, प्रदीप, श्रीभगवान, राजेश कुमार, सन्देश खोला, सन्नी खन्ना व करतार सिंह की टीम जुटी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YOMfd6