रोटरी क्लब रेवाड़ी सिटी की एक बैठक मॉडल टाउन स्थित एक निजी रेस्तरां में आयोजित की गई। जिसमें क्लब सदस्यों ने सर्वसम्मति से वर्ष 2020-21 के लिए डॉ. गजेंद्र यादव को प्रधान और डॉ. करतार सिंह यादव को सचिव चुना गया। क्लब के पूर्व प्रधान जगमोहन अग्रवाल ने नवनियुक्त प्रधान को क्लब काॅलर पहनाया तथा क्लब के पूर्व सचिव राजेंद्र अग्रवाल ने नवनियुक्त सचिव को क्लब का कॉलर पहनाकर सम्मान प्रदान किया।
नवनियुक्त प्रधान डॉ. गजेंद्र ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के चलते हुए क्लब ने मास्क वितरण एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों एवं सेवाओं का जो बीड़ा उठाया गया है उसे निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने स्वयंहित एवं देश को ध्यान में रखते हुए कहा कि हमें आम लोगों से अपील करके उन्हें मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाएं रखने तथा नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहना रहना होगा। इसके अलावा क्लब की 2021-22 के लिए कार्यकारिणी भी गठित की गई।
जिनमें डॉ. उमा गुप्ता को प्रधान, सुभाष सोनी को उप प्रधान, मुकेश बतरा को सह सचिव, अमित गोयल को कोषाध्यक्ष, सुनील भारद्वाज को सार्जेंट इन आर्म, राजेश गुप्ता को क्लब ट्रेनर, राजेश गोयल को निदेशक क्लब सेवा, सुबोध गुप्ता को निदेशक वोकेशनल सेवा, डॉ. संजय अग्रवाल को निदेशक सामुदायिक सेवा, डॉ. आरएस यादव को निदेशक अंतरराष्ट्रीय सेवा, अशोक गोयल को निदेशक युवा सेवा चयनित किया गया। वहीं विजय अग्रवाल को सदस्य, संजीव अग्रवाल को जनसंपर्क, रवि गुप्ता को रोटरी फाउंडेशन, विपिन गुप्ता को साक्षरता, पवन गर्ग को विद्यालय स्वच्छता,प्रमाेद अग्रवाल को वाइब्रेंट क्लब की जिम्मेदारी दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31AASap