लॉकडाउन के बीच कोरोना से निपटने में योगदान देने वाली संस्थाएं और समाजसेवी किए सम्मानित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 1 July 2020

लॉकडाउन के बीच कोरोना से निपटने में योगदान देने वाली संस्थाएं और समाजसेवी किए सम्मानित

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान बनी कठिन परिस्थितियों में जिले की बहुत सी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, संस्थानों, प्रतिष्ठानों व क्लबों आदि ने टीम वर्क और सेवाभाव से बेहतरीन कार्य किया। इन संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को डीसी यशेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। बुधवार को संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। डीसी ने कहा कि कठिन समय में दिए गए योगदान की बदौलत जिले में सभी जरूरतमंदों को प्रशासन समय पर सेवा मुहैया करवा पाया।

इन संस्थाओं को दिए प्रशस्ति पत्र

बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए शेल्टर होम में रह रहे गरीब व जरूरतंमद लोगों को विभिन्न समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं, सेवकों द्वारा नि:शुल्क स्वेच्छा से भोजन व आवश्यक सामग्री व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं। इनमें मां अन्नपूर्णा सेवा समिति, बाबा फरीद समिति ग्रुप, श्याम दीवाना मण्डल ट्रस्ट, भारत विकास परिषद, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड सेवा समिति, रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन, बीएमजी ग्रुप, काका बेकरी, कन्हैया सेवा दल सेवा पंथी गुरूद्वारा, माइल्स टू एजुकेट, इंसाफ मंच हरियाणा, श्री श्याम श्रृंगार सेवाग्रुप, कपिला ग्रुप जन कल्याण समिति मनेठी, श्री घंटेश्वर मन्दिर संस्था, व्यापार मण्डल नई अनाज मण्डी रेवाड़ी, श्याम सेवा समिति कटला बाजार, दीप इन्जीनिंयरिंग, हिंद सेवा समिति, राधास्वामी सत्संग ब्यास भवन राजीव चौक को सम्मानित किया।

इसके अलावा सम्मान पाने वालों में संकटमोचन सेवा समिति हनुमान मन्दिर कालीमाता रोड़, अमरजीत समाज सेवक, बासुदेव वाले स्वीट्स, प्रेम भोग ढाबा, श्रीमद भगवत सेवा आश्रम दडौली, हीरो मोटर्स धारूहेड़ा, शिवा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल डहीना, शान्ति लोक कोआपरेटेवग्रुपहाउसिंग सोसायटी, श्री संकटमोचन सालासर बालाजी महाराज मन्दिर ट्रस्ट सैय्यद सराय रेवाड़ी, मनोज कुमार व दिनेश कुमार समाज सेवी, देवेन्द्र सिंह सरपंच नारायणपुर, भगत सिंह व सुमित समाज सेवी नंगली गोधा, एसआरजे कंस्ट्रेक्शन पचगांव, तिरूपति रियल इस्टेट, श्री श्याम बहादुर सेवा मण्डल, वीर हनुमान राधा कृष्ण मंदिर माडल टाउन, सावन कृपाल रूहानी मिशन, पूर्वांचल सेवा समिति मॉडल टाउन, हरिकीर्तन मन्दिर गोकल बाजार, मुसासी ऑटो पाटर्स इंडिया प्रा.लि. बावल शामिल हैं।

वहीं ठाकुर छतर सिंह समाज सेवी, हितेश मिश्रा समाज सेवी, इनेलो जिला प्रशासन डॉ. राजपाल यादव, श्री श्याम सेवा समिति चौधरीवाड़ा, मन्नू समाज सेवक, राकेश कुमार पुत्र बालकिशन आनन्द नगर रेवाडी, सेवा भारती हरियाणा प्रदेश रेवाड़ी, लोकहित सोसायटी खासापुरा, श्री राधे श्याम सेवक मंडल जैनपुरी, महंत अशोक कुमार बधराना, महंत श्री मुनिश्वरदास चेला श्री मनोहर दास श्री सीताराम मंदिर बलवाड़ी, एसएस खटाना एंटप्राईजिज, पवन शर्मा व कृष्ण सैनी समाज सेवी, सचिन मलिक एडवोकेट, मां गायत्री एकता समिति रेवाड़ी, गुरुद्वारा श्री सिंह सेवा सभा रेलवे रोड़, स्वराज अभियान इकाई, सुरेन्द्र मित्तल समाज सेवी, संदीप अग्रवाल व जतिन कुमार समाज सेवी, प्रिंस फूड प्रोडेक्टस, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन, रोटरी क्लब सिटी, ग्रामीण भारत सेक्टर-4 राजीव नगर रेवाड़ी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा है। इसके अलावा विभिन्न निजी स्कूलों का क्वारेंटाइन सेंटर, शेल्टर होम व प्रवासी श्रमिक ट्रांजिट कैम्प कार्य में अहम योगदान रहा। इस अवसर पर एसडीएम रविंद्र यादव भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Institutions and philanthropists honored for helping to deal with Corona amidst lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZlWUeg

ADD











Pages