ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिफ्ट की बिजली लाइन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 July 2020

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिफ्ट की बिजली लाइन

कस्बे में बने डेंजर जोन को हटाने के कार्य में बिजली निगम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में घरों की छतों से गुजर रही बिजली की लाइनों को गलियों में शिफ्ट करने के लिए बिजली निगम को पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ रही है। पिछले काफी दिनों से बिजली निगम इन घरों के उपर से गुजर रही लाइन को गली में शिफ्ट कर रहा था। लेकिन मकान मालिक गली में लाइन को शिफ्ट करने की बजाए मेन रोड पर लाइन को शिफ्ट करने मांग कर रहे थे। इसी विवाद के कारण निगम ने प्रशासन की मदद से ड्यूटी मजिस्टेट की अगुवाई में मंगलवार को लाइन को शिफ्ट किया गया।

सब स्टेशन के एसडीओ रामपाल दहिया ने बतया कि सब स्टेशन के तहत आने वाले सभी डेंजर जोन को खत्म किया जा रहा हैं। इसके लिए लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा हैं। लेकिन गांव में कुछ लोग लाइन को शिफ्ट करने का विरोध कर रहे थे। जिसके बारे में निगम को सूचना करते हुए जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की गई थी। जिला उपायुक्त ने खंड पंचायत एंव विकास अधिकारी सुभाष चंद्र को ड्यूटी मजिस्टेट नियुक्त करते पुलिस फोर्स के साथ कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिस की पालना करते हुए मंगलवार को ड्यूटी मजिस्टेट बीडीपीओ सुभाष चंद्र की अगुवाई में बिजली लाइन को शिफ्ट किया गया। घरों के उपर से गुजर रही लाइन को गलियों में शिफ्ट किया जा रहा हैं। ताकि हादसाें को रोका जा सके। वहीं ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि उनके घरों के उपर से बिजली की लाइन गुजर रही हैं। जिसे मैन रामलवास रोड़ पर शिफ्ट करने की मांग की जा रही हैं। लेकिन बिजली निगम ने 16 फीट की गली से ही लाइन को शिफ्ट कर दिया गया हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X5cIC9

ADD











Pages