श्रीनगर से छुट्‌टी लेकर आए सेना के तीन जवान मिले कोरोना पॉजिटिव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 July 2020

श्रीनगर से छुट्‌टी लेकर आए सेना के तीन जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 144 पर पहुंच गई है। मंगलवार को तीन आर्मी के जवान हैं जो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीनों श्रीनगर से ही वापस जिले में आए हैं। वहीं सैनी पुरा निवासी महिला की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड 19 सेंटर में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

डिप्टी सीएमओ डॉ.चंचल तोमर ने कहा कि गांव भांडवा निवासी 30 वर्षीय युवक, गांव छपार निवासी 30 वर्षीय युवक और गांव बिरही कलां निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति हैं जिनकी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। तीनों मरीज आर्मी के जवान हैं और श्रीनगर में तैनात हैं। तीनों छुट्‌टी लेकर अपने घर आए हैं और आते ही अपने सैंपल दिए थे। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी तरफ शहर के सैनीपुरा निवासी 40 वर्षीय महिला 21 जुलाई को पॉजिटिव मिली थी। जिसकी मंगलवार को दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव ही आई है। जिले में अब 144 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं और 51 एक्टिव केस हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CZz1lD

ADD











Pages