धारूहेड़ा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मीटिंग कर सरकार को भेजी मांगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 1 July 2020

धारूहेड़ा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मीटिंग कर सरकार को भेजी मांगे

धारूहेड़ा खण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सफाईकर्मचारी ने ग्रामीण सफाईकर्मचारी संघ के तत्वावधान मे धारूहेड़ा के टाउन पार्क में मीटिंग का आयोजन कर सफाईकर्मचारीयो के लिए कुछ मांगे सरकार तक पहुचाने का निर्णय लिया।

बुधवार को धारूहेड़ा मे दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित टाऊन पार्क में ग्रामीण सफाईकर्मचारी के पदाधिकारियों ने एकत्रित हो प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ये मांग पत्र भिजवाया जिसमे मुख्य मांगे रखते हुए कहा कि ग्रामीण सफाईकर्मचारी कोरोना महामारी मे सरकार के साथ खड़े रह कर पूरी मेहनत से कार्य करते हुए दिन रात काम किया है,अतः सरकार हम सफाईकर्मचारीयो का वेतन भी पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ दोगुना किया जाये।ग्रामीण सफाईकर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाये।

2008 के लगे हुए सभी कर्मियों को तुरंत नियमित किया जाए,इस महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने वाले सभी सफाईकर्मचारीयो को आने वाले 15 अगस्त पर सरकार द्वारा सम्मानित किया जाए।इसी के साथ उन्होंने मांग रखी कि उनकी नियुक्ति ग्राम पंचायत द्वारा ना करके सीधे सरकार द्वारा की जाये।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Dharuhera, rural sanitation workers met and asked for government


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31zhAlN

ADD











Pages