कोरोना से सतर्कता: हेयर ड्रेसर डिस्पोजल शीट लगा कर रहे कटिंग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 1 July 2020

कोरोना से सतर्कता: हेयर ड्रेसर डिस्पोजल शीट लगा कर रहे कटिंग

धारूहेड़ा मे लॉक डाउन के बाद अनलॉक हुए बाजार मे हेयर शैलून खोलने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशनुसार ही शैलून संचालक अपने यहां कटिंग व शेविंग को आ रहे लोगों के साथ कोरोना के चलते पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। कई हेयर ड्रेसर कटिंग व शेव के लिए डिस्पोजल शीट का प्रयोग कर रहे हैं ।

यह शीट एक ग्राहक पर प्रयोग कर इसके बाद डस्टबिन में डाल दी जाती है। ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। इतना ही नहीं कई हेयर सैलून संचालक थर्मल स्केनर से सैलून पर आने वाले लोगों का तापमान भी चेक कर रहे हैं। सामान्य तापमान वाले लोगों को ही सैलून में एंट्री मिल रही है। इसके अलावा सैलून संचालक आने वाले ग्राहकों का रिकार्ड मोबाइल नंबर सहित भी रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं।

ग्राहकों की सुरक्षा जरूरी: सैलून संचालक मिंटू ने बताया कि ग्राहकों की सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए सैलून पर आने वाले सभी ग्राहकों की पहले थर्मल स्केनिंग की जाती है और इसके बाद हाथों को सेनिटाइज करवाया जाता है। बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए डिस्पोजल शीट का प्रयोग किया जा रहा है। एक व्यक्ति पर प्रयोग करने के बाद शीट को कूड़ेदान में डाल दिया जाता है। वहीं कटिंग और शेव से पहले प्रयोग होने वाले सभी सामान को भी सेनिटाइज किया जाता है। सैलून पर आने वाले सभी ग्राहकों के नाम रजिस्टर में दर्ज किए जाते हैं।

कटिंग को आ रहे ग्राहक-बस स्टैंड के पास स्तिथ एक शैलून संचालक अनूप सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर आमजन काफी जागरूक हो गए है,सबसे ज्यादा लोग केवल बालो की कटिंग के लिए ही पहुँच रहे है,जबकि अभी शेविंग के लिए आने वाले लोगो की संख्या बहुत कम होती है,क्योकि शेविंग करते समय ही सबसे ज्यादा संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। हेयर ड्रेसरों की मांग-कस्बे में स्थित शैलून जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार रविवार को भी बंद रखे जाते है जिससे कि उन्हें मंगलवार व रविवार दो दिन अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ती है,जिससे की अभी तक लॉक डाउन मे हुई आर्थिक हानि की भरपाई तो दूर किराया भी नही निकल रहा है।इसलिए रविवार को हेयर शैलून खोलने के लिए छूट दी जाये।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vigilance by Corona: Cutting with hair dresser disposal sheet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YRWCNn

ADD











Pages